5
(2)

भागलपुर । वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संचालित सुअर विकास योजना के तहत भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों के बीच सुअरों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत पीरपैंती प्रखंड के 32, नवगछिया के 5, इस्माइलपुर के 2, जगदीशपुर के 3 तथा नाथनगर प्रखंड के 8 चयनित लाभुकों को प्रति लाभुक दो मादा एवं एक नर सुअर प्रदान किया गया।

वितरण कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अंजली कुमारी सिन्हा, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी भागलपुर सदर डॉक्टर सुधीर कुमार साहनी, प्रभारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार, टीभीओ पीरपैंती डॉक्टर ललित विजय तथा टीभीओ नवगछिया डॉक्टर अर्चना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीरपैंती प्रखंड के राज गांव में अनुसूचित जनजाति समाज के ग्रामीणों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ पशु चिकित्सा पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं, योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने सरकार द्वारा दिए गए सहयोग पर अपार हर्ष प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: