



भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहटी गांव मे सरस्वती विर्सजन के दौरान दो पक्षों मे जमकर मारपीट व गौली बारी मे एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का नाम रंजन कुमार, सिकंदर कुमार, सुमित कुमार मिरहटी गांव के एंव मृतक का नाम सुधीर मंडल पिता स्व. राम मंडल मिरहटी गांव के बताया जा रहा हैं। घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर शव को कब्जे मे कर रेफरल अस्पताल लाया गया।

वहीं डिएसपी निशार अहमद, थानाध्यक्ष रामप्रित कुमार, सीओ शंभुशरण राय, विडिओ नवल किशौर ठाकुर रेफरल अस्पताल पहुच कर घायल युवक को देख मायागंज रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की तहकीकात मे जुट गई हैं। सुत्रों से पता चला कि घटना सरस्वती प्रतिमा विर्सजन के दौरान यादव व मंडल मे बाताबाती के दौरान मारपीट कि गई और गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया गया।साथ ही थाना पुलिस ने देर रात पांच लोगों को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही हैं।
















