5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृषि भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजली कुमारी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सुशांत सक्सेना, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव लोचन, सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार, कृषि समन्वयक अनुपम, नाथनगर के बीओ जयशंकर प्रसाद सिंह, ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता राम पुकार राम, इति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज चयन, जल प्रबंधन, उर्वरक उपयोग और कीट नियंत्रण जैसे विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी।

सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्र से आए किसानों को प्रशिक्षण देकर खरीफ फसलों के अधिक उत्पादन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान किसान सलाहकार सुधाकर सिन्हा, मनीष कुमार, लेखापाल मोहम्मद तबरेज, किसान मुक्ति कुमार, डॉ. विवेकानंद, कारेलाल मंडल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर किसानों ने प्रसन्नता जताई और कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: