



भागलपुर : सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत आलोक इंटरप्राइजेज के प्रांगण में युवा जदयू प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों जैसे रिवर फ्रंट योजना, बडुआ नदी का पानी दक्षिणी क्षेत्र के खेतों तक पहुँचाने की उपलब्धियों को गिनाया और एक बार फिर प्रो. ललित नारायण मंडल को विधायक बनाने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज पटेल, जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष महेश दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, जदयू जिला महासचिव विनय सिंह, युवा जदयू जिला अध्यक्ष पंकज पटेल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेम प्रभा सिन्हा, जिला महिला उपाध्यक्ष रानी झा, महिला वार्ड अध्यक्ष नीलम देवी, रीना देवी, जिला महिला महासचिव पूनम देवी, प्रखंड महासचिव बीणा भारती, सुनीता देवी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एस.के. प्रोग्रामर, बीस सूत्री सदस्य शशिभूषण, जिला सचिव रामबिलास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार, पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार, सोनू कुमार, नंदकिशोर मंडल, रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।













