



भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद सुल्तानगंज वार्ड संख्या 2 स्थित मिल्की मुहल्ला गांव में शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
परिजनों ने शक जताया है कि इस घटना में असलम खान के अन्य परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतका रौशनी देवी और उसके पति असलम खान के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। शनिवार की रात घर से जोर-जोर से रोने की आवाजें आईं, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह विवाद जानलेवा बन जाएगा। सुबह जब परिजनों ने घर के अंदर देखा तो रौशनी देवी मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।













