



भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के रशिदपुर गांव में शिवाजी सेना संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह ने की, जबकि प्रोफेसर अमरकंटक सिंह, राजेश सिंह, सुबोध सिंह एवं रूद्र नारायण सिंह की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का नेतृत्व सुल्तानगंज विधानसभा के भावी उम्मीदवार चन्दन सिन्हा को सौंपना था।

शिवाजी सेना के सदस्यों ने बताया कि यह संगठन समाज में जरुरतमंदों की मदद, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक जागरूकता के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्षों से कुशवाहा समाज की उपेक्षा होती रही है, इसलिए इस बार संगठन की कमान चन्दन सिन्हा को सौंपी गई है ताकि समाज को एक सशक्त नेतृत्व मिल सके।

इस अवसर पर चन्दन सिन्हा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही उनका उद्देश्य रहेगा और शिवाजी सेना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।













