


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाबालिग और एक युवक शामिल हैं।
इस संबंध में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान महादेव कुमार के रूप में हुई है, जिसे अब्जुगंज के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं दो नाबालिगों के पास से भी एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, एसआई आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।















