5
(2)

भागलपुर। सुल्तानगंज पुलिस ने सोमवार की शाम अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार मंडल ने बताया कि स्टेशन के पास से एक युवक और तीन नाबालिगों को एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन नाबालिग जुटे हुए थे, जिनमें से दो हाई स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल हो गया, लेकिन पकड़े गए छात्रों की निशानदेही पर पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर स्टेशन के पास स्थित एक किराना दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से एक थैले में रखा देशी कट्टा और तीन गोली बरामद किया गया।

इधर, छात्रों के परिजनों का कहना है कि दोनों को फोन कर मोहल्ले में एक निश्चित स्थान पर बुलाया गया था। बाद में किसी ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: