


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में सात पैक्स अध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि धांधी बेलारी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप यादव, दीपक कुमार और हरिश्चंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भवनाथपुर पैक्स से सदानंद राय, उधाडीह पैक्स से अजय कुमार सिंह, आशु कुमार और संजू देवी, श्रीरामपुर पैक्स से विकेश कुमार और निरंजन कुमार, जहांगीरा पैक्स से शेखर कुमार, गनगनिया पैक्स से कंचन वाला देवी तथा मसदी पैक्स से गुरुदेव यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मतगणना की प्रक्रिया भी संपन्न की जाएगी।
नामांकन के दौरान निर्वाचन कर्मी राजेश कुमार, एआरओ राकेश कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को अबीर-गुलाल और फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दीं।















