5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अभियान के तहत अतिक्रमणकारी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में नालों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से की गई।

इस अभियान का नेतृत्व सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी, नगर परिषद सुल्तानगंज की वस्तु विभाग पदाधिकारी रुचिका कुमारी तथा टाउन प्लानर पदाधिकारी सुषमा शिल्पी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक टीम ने पूरे सुल्तानगंज शहर में घूम-घूमकर नालों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नालों के अंदर या सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें न लगाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारी दुकानों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दर्जनों पुलिस बल तैनात रहे। इस मौके पर एसआई आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद के कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अतिक्रमण हटने से शहर की साफ-सफाई और आवागमन व्यवस्था में सुधार होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: