


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व (7 जून) को लेकर शांति समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, आमजन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में बकरीद पर्व को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी तरह की अफवाह या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से सहयोग की भी अपील की।

बैठक के दौरान राजद जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नट बिहारी मंडल और जदयू नेत्री प्रेम प्रभा सिन्हा ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद विनोद रजक, संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, पंकज यादव, विभुति यादव, रुबी देवी, वार्ड प्रतिनिधि विपिन मंडल, भाजपा नेता विजय सिंह, गौतम सिन्हा, विकास कुमार कर्ण, जदयू नेता नोमान अंसारी, मुकेश कुशवाहा, प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी देवी, राजद नेता अफरोज आलम, मो. मेराज, शहनवाज काज़मी, शेराज, कांग्रेस नेता संजीव झा, मुखिया अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य व स्थानीय मस्जिद के लोग मौजूद थे।
