



बैठक में दुर्गा मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिमा विसर्जन पर हुआ विचार-विमर्श
भागलपुर। सुल्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता राजपति यादव, कांग्रेस नेता विनय शर्मा और एसआई संजय कुमार मौजूद थे।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों तथा सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आत्मा दास ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण के दुकानदारों एवं व्यवसायियों ने बैठक में प्रशासन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में किरायेदार प्रताप चौधरी द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा हटाया गया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और नगर सभापति राज कुमार गुड्डू को फूल माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मनोज जादुका, अश्विनी चौधरी, बिंटु यादव, प्रमोद ओझा, रंजय ओझा, रितेश भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी, जदयू महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, रुबी देवी, नवीन कुमार बन्नी, शुभम चौधरी, राजद नेता अफरोज आलम, विपिन मंडल, मो. मेराज, कैलाश प्रसाद यादव, मो. मंजूर, सन्नी चौधरी, संजीव झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।













