0
(0)

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर निवासी 80 वर्षीय मोहम्मद शेख सकुर लापता हो गए हैं। बुजुर्ग 18 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

लापता बुजुर्ग के पुत्र मोहम्मद वाहिद ने बताया कि उनके पिता रोजमर्रा की तरह घर से बाहर निकले थे। प्रारंभ में परिवार ने सोचा कि वे किसी परिचित के यहां गए होंगे, लेकिन शाम और रात होने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं मिली।

मोहम्मद वाहिद ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र अधिक होने के कारण उनकी सेहत को लेकर परिजन चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के गले में एक कागज बंधा हुआ था, जिस पर परिवार का मोबाइल नंबर लिखा था, ताकि किसी को मिलने पर संपर्क किया जा सके, लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं मिली।

पीरपैंती थाना पुलिस परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी साझा कर संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

परिजन आम लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को मोहम्मद शेख सकुर कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9939193534, 9955510508 या 7859055581 पर संपर्क करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: