5
(1)

नवगछिया : स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रखंड पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास के विद्यालय, मंदिर परिसर, नाले एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।

खरीक प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलघी में बिहपुर विधानसभा के विधायक इ. शैलेंद्र ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में ग्रामीणों को सक्रिय रूप से जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एवं एलएसबीए/एसबीएम-जी/आईटीसी टीम के सहयोग से स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता को समर्पित रंगोली बनाई और स्वच्छता शपथ लेकर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: