



नवगछिया
नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव ना रहे इसको लेकर के स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तिम दिन गुरुवार को एईएन एवं ने डीएनए नवगछिया के स्टेशन अधीक्षक के साथ जायजा लिया इस मौके पर स्वच्छता पखवाड़ा में आए कई तरह की शिकायतों के साथ-साथ स्टेशन पर हो रही समस्याओं पर विशेष निगरानी कर सूची तैयार किया गया स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि.

यहां पर जल्द ही पार्किंग पैलेस को चिन्हित कर पार्किंग तैयार किया जाएगा उसके लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है साथ ही फाइबर के टॉयलेट के अलावे कई अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं जिससे यात्रियों को मूलभूत सुविधा का अभाव रहता है उन्होंने बताया कि यहां पर शुद्ध पेयजल एवं फुट ओवर ब्रिज से लेकर के स्टेशन के साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देकर के संचिका तैयार की गई है।
















