


नवगछिया : सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की विधानसभास्तरीय 74वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया। वहीं अध्यक्षता मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने की।
इस मौके पर विधायक सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों से पार्टी नेता और कार्यकर्ता, साथ ही प्रदेश और जिला से आए पार्टी पदाधिकारी स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र के समक्ष नमन किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में विधायक इ. शैलेंद्र ने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने, सुशासन, पारदर्शिता और विकास की सुदृढ़ नींव रखने में स्व. सुशील कुमार मोदी का अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वे केवल एक नेता नहीं बल्कि विचारक, मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। उनके द्वारा पार्टी के प्रति समर्पण और कर्तव्य के महत्व को बताने वाली बातें कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत बनी रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक इ. शैलेंद्र ने तीनों प्रखंडों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चिन्ह अंकित अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधानसभा एनडीए संयोजक दिनेश यादव, बीएलए वन इ. कुमार गौरव, चंद्रशेखर सिंह, संजय शर्मा, वासुदेव सिंह, मेहता सच्चिदानंद, रूपेश रूप, अभय राय, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, ब्रजेश नागर, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल और चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के व्यवस्था संयोजन में सिंटू, लालमोहन, सदानंद, गोपाल चौधरी, सौरव सावर्ण, नीलेश, बिकी चौधरी और कन्हैया झा की अहम भागीदारी रही।












