5
(1)

भागलपुर। स्विट्जरलैंड से आए 20 विदेशी सैलानियों का जत्था शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज से जल मार्ग के जरिए सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद सभी सैलानियों ने प्रसिद्ध शिवलिंगों का दर्शन किया और पूजा-अर्चना में गहरी रुचि दिखाई। जय भोलेनाथ, बोल बम और ओम नमः शिवाय के नारों से गूंजते माहौल में विदेशी सैलानी भी इन नारों को उत्साहपूर्वक दोहराते नजर आए।

इस दौरान सैलानी साधु-संतों से बातचीत करते दिखाई दिए और सनातन धर्म के प्रति गहरी उत्सुकता प्रकट की। मंदिर परिसर की स्वच्छता देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। सैलानियों ने नई सीढ़ी घाट पुल के रास्ते स्थानीय बाजार का भ्रमण किया, जहां उन्होंने कांवरिया सामग्री, पूजन सामग्री, कांवर, वस्त्र, फूल और बेलपत्र की दुकानों का अवलोकन किया तथा विक्रेताओं से बातचीत की।

भ्रमण के दौरान विदेशी अतिथियों ने अजगैवीनाथ पहाड़ियों में उकेरी गई प्राचीन कलाकृतियों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपने कैमरों में कैद किया। साथ चल रहे गाइड से उन्होंने इस क्षेत्र के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की।

स्विट्जरलैंड से आई पर्यटक कैटरीन मारिया अखमेथ ने कहा कि यहां के लोग बहुत मिलनसार हैं और गंगा किनारे का दृश्य अत्यंत मनमोहक है। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज का वातावरण इतना पवित्र और आकर्षक है कि यहां बार-बार आने का मन करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: