5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सैंडिस खेल मैदान, भागलपुर में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों, शिक्षकों और युवाओं से आगामी 11 नवंबर को मतदान दिवस पर स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और जागरूक नागरिक बनकर ही हम एक सशक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी ने शपथ ली कि वे 11 नवंबर को मतदान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

स्वीप अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना था, ताकि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अधिकतम भागीदारी वाला मतदान संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: