5
(1)

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभाग की डायरेक्टर डॉ. निर्मला कुमारी से नामांकन प्रक्रिया, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक माहौल, प्लेसमेंट की स्थिति और आधारभूत संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

कुलपति ने विभाग को और अधिक प्रभावशाली एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित एमबीए प्रोग्राम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता मिलने के बाद यह विभाग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने एमबीए छात्रों को उद्योगों से जोड़ने, उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देने और प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट की दिशा में कार्य करने पर विशेष बल दिया। कुलपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को उनके करियर अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए जल्द ही एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जाए।

इस समीक्षा बैठक के दौरान कुलपति ने विभाग परिसर में हो रहे अतिक्रमण की जानकारी भी ली। उन्होंने डायरेक्टर को निर्देश दिया कि इस संबंध में स्थानीय थाना, एसएसपी, एसडीएम और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

बैठक में डॉ. माणिकांता सहित विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कुलपति के निर्देश से विभाग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: