July 9, 2025
10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, फाइव डे बैंकिंग और निजीकरण के विरोध में जताया विरोध ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लाई एवं ऑफिसर फेडरेशन की भागलपुर इकाई ने बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। यह हड़ताल ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताया। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने फाइव डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, आईपीओ प्रस्ताव को वापस लेने और सेवा शर्तों में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन पर मांगों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस आंदोलन को सफल बनाने में बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष रामअवतार यादव और ऑफिसर फेडरेशन के अध्यक्ष तुलसी कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। […]