November 5, 2025
11 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे तक एक्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग ने एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। आयोग ने सभी समाचार एजेंसियों, मीडिया हाउस, रेडियो एवं टेलीविज़न चैनलों सहित अन्य संबंधित संस्थाओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या 576/EXIT/2025/SDR/Vol.I दिनांक 13 अक्टूबर 2025 के अनुसार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126A की उपधारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) के अपराह्न 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में बिहार […]