October 7, 2025
11 नवंबर को भागलपुर में होगा मतदान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की अहम बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समीक्षा भवन में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण में मतदान कराया जाएगा। इसके तहत 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिस दिन से […]