March 1, 2026
ओवरटेक को लेकर विवाद में मारपीट, तीन घायल; डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा बवाल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक मारपीट में बदल गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हालांकि समय पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम की सक्रियता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई और क्षेत्र में शांति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिया मोड़ निवासी प्रीतम कुमार (पिता–अवधेश शाह) कार से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार आशीष कुमार और छोटू कुमार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने कार का पीछा कर प्रीतम कुमार को […]