Tag Archives: 12 varshiya

12 वर्षीय किशोरी की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत, चार घंटे बाद शव बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा जहाज घाट पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय किशोरी निशा कुमारी गंगा नदी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। मृतका नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह वार्ड संख्या 4 निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री थीं। मिली जानकारी के अनुसार, छठ पर्व को लेकर निशा अपने पिता के साथ तीनटंगा गंगा घाट स्नान करने गई थी। घाट पर उनके साथ पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक लोग भी गंगा स्नान कर रहे थे। अचानक निशा का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव के […]

12 वर्षीय किशोर की पिटाई मामले में पांच अभियुक्तों के विरुद्ध ख़रीक थाना में केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलघी वार्ड संख्या 02, में 12 वर्षीय सरस कुमार उर्फ जिगर के साथ पड़ोस के ही चार पांच बच्चों द्वारा मारपीट व घर से पैसे की चोरी करवाने के मामले में सरस के पिता विधान चंद्र कुंवर के लिखित आवेंदन पर ख़रीक थाना में पड़ोस के ही पांच अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। केस का अनुसंधानकर्ता एसआई नसीम अंसारी को बनाया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांचोपरांत विधि संवत कार्यवाई की जाएगी। DESK2025