February 21, 2026
रेलवे लाइन किनारे स्मैक का धंधा बेनकाब, 14 पुड़िया और ₹90 हजार नकद के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर :भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इशाकचक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 पुड़िया स्मैक और ₹90 हजार नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाकचक पासी टोला निवासी छोटू चौधरी और व्यायामशाला झोपड़पट्टी निवासी सोनू […]