February 19, 2026
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा आयोजित, 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के चौठारी पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजित भंडारे में लगभग 15 से 20 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के लिए पूरी, सब्जी, खीर एवं बुंदिया की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। भंडारे की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं हेतु […]