January 25, 2026
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaस्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया मतदाता जागरूकता का प्रचार भागलपुर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जहां जिला निर्वाचन उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में स्काउट एंड गाइड के साथ-साथ एनसीसी बिहार बटालियन के बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी, जहां आम लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय […]