October 16, 2025
17 अक्टूबर को भागलपुर समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजनों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में दिव्यांगजनों की सक्रिय और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से 17 अक्टूबर यानी आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भागलपुर समाहरणालय परिसर में अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागलपुर जिले के सभी दिव्यांगजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनसे उनके अनुभव और सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर समाहरणालय […]