March 18, 2026
बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स चुनाव में सुमिकी देवी की जीत, 175 मतों से दर्ज की शानदार विजय ||। GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूटोला कमलाकुंड पैक्स के अध्यक्ष पद के चुनाव में सुमिकी देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर मंडल को 175 मतों के अंतर से पराजित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1100 मतदाताओं में से 531 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव परिणाम में सुमिकी देवी को 353 मत प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं पैक्स के सदस्य पद पर शंकर यादव, मानती देवी, सलिता देवी, जोशी कुमार, गुड़िया देवी, अखलेश कुमार एवं अरुण मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुमिकी देवी की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल […]