February 22, 2026
मैट्रिक परीक्षा के बीच जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र, 20 फीट खाई के ऊपर चचरी पुल बना सहारा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन पहली एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में अब तक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन गंगा किनारे स्थित भागलपुर सिटी कॉलेज को बनाए गए परीक्षा केंद्र की व्यवस्था चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों और शिक्षकों को केंद्र के सामने बने संकरे चचरी पुल के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। यह पुल कम क्षमता वाला है और इसके नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई मौजूद है। परीक्षा के दौरान सैकड़ों […]