November 25, 2025
23 बिहार बटालियन एनसीसी के विशेष प्रशिक्षण कैंप में ब्रिगेडियर अरुण उणियाल का निरीक्षण, कैडेट्स को दिया प्रेरक संबोधन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर ।23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भागलपुर में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप में रविवार, 24 नवंबर 2025 को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने निरीक्षण हेतु आगमन किया। इस कैंप में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्रभाग के 500 से अधिक कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ब्रिगेडियर उणियाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी शस्त्र दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर उणियाल ने उपस्थित कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सैन्य यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए ब्रिगेडियर के पद तक अपनी पहचान बनाई।उन्होंने […]