February 25, 2026
एमडीए अभियान में 14 दिनों में 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, 24 लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के शुरुआती 14 दिनों के दौरान निर्धारित लक्ष्य के लगभग 75 प्रतिशत लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है। यह जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने दी। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चल रहे 17 दिवसीय एमडीए अभियान के दौरान जिले में कुल 32,25,216 योग्य लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत 10 फरवरी से 24 फरवरी तक घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 24,16,527 लोगों को एलबेंडाजोल और डीईसी दवा का […]