July 25, 2025
25 जुलाई से याराना भक्त मंडल की विशेष पदयात्रा, गंगा स्वच्छता और जनजागरण का देगा संदेश ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: सावन माह में भक्ति के साथ जनसेवा और सामाजिक चेतना का संदेश लेकर याराना भक्त मंडल एक बार फिर विशेष पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है। मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2011 से यह पदयात्रा लगातार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि गंगा स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष 25 जुलाई को बरारी घाट से 108 कांवरियों की टोली गंगाजल भरकर बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ होगी और रास्ते भर जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि यात्रा के मार्ग में स्वच्छता […]