March 16, 2026
26 मार्च को निकलेगी भव्य “भगवा क्रांति शोभा यात्रा”, शहरवासियों से शामिल होने की अपील || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक “भगवा क्रांति शोभा यात्रा” इस वर्ष भी 26 मार्च को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शोभा यात्रा की शुरुआत शहर के घंटाघर चौक से सुबह 11 बजे की जाएगी। यात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी और विशाल प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही राम भक्ति से जुड़े भजन और गीतों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बनेगा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में […]