November 21, 2025
तीन दिनों से लापता दाल व्यवसायी का नहीं चला कोई सुराग ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के नाथनगर स्थित मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी दाल व्यवसायी टिंकू साह पिछले तीन दिनों से लापता हैं। लगातार खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन और पुलिस दोनों ही अपनी-अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। परिवार के अनुसार, टिंकू साह का मोबाइल फोन लापता होने के बाद कई बार ऑन हुआ, जिसकी लोकेशन नाथनगर क्षेत्र में मिली। यह स्थान उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद मोबाइल फिर से ऑफ हो गया और बुधवार को तो फोन स्विच ऑन भी नहीं हुआ। इस वजह से परिवार पर चिंता का पहाड़ टूट पड़ा है। टिंकू की पत्नी ममता देवी का […]