December 28, 2025
36वाँ श्री श्याम महोत्सव नवगछिया में दो दिवसीय धूमधाम के साथ आयोजित होगा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया द्वारा 36वाँ श्री श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 बुधवार एवं 1 जनवरी 2026 गुरुवार को बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष आकर्षण छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योति, विशाल भंडारा तथा दिव्य दर्शन और भजन संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में चार प्रमुख अतिथि भी शामिल होंगे, जिनमें मयंक अग्रवाल (सोनीपत), संजय शर्मा (कोलकाता), स्वरूपा केजरीवाल (नवगछिया) और आशुपाल (दिल्ली) शामिल हैं। इसके अलावा युवा कलाकार युवराज भारद्वाज (नवगछिया) भी […]