February 16, 2026
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से भागलपुर की 4.97 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब तक 4 लाख 97 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित की जा चुकी है। सोमवार को आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 61 हजार 500 से अधिक महिलाओं के खातों में इसी दिन योजना की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के अवसर पर यह जानकारी दी गई। पटना स्थित एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों द्वारा राज्यभर की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति […]