March 18, 2026
नवोदय प्रवेश परीक्षा में ज्ञान वाटिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 5 छात्रों का चयन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 5 मेधावी छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। इस वर्ष की सफलता के साथ ही विद्यालय से अब तक कुल 485 से अधिक छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है, जो भागलपुर जिले में सर्वाधिक है। चयनित छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:आदर्श कुमार (पिता – हरिनंदन […]