February 21, 2026
स्कूल जाते समय तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश, 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भागकर घर पहुंचे || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि अपहरण के करीब पांच घंटे बाद तीनों बच्चे बदमाशों के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहे और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। घर आसपास होने के कारण वे रोज की तरह एक साथ स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने बाइक से उनका पीछा किया […]