December 22, 2025
भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। जिले में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही भागलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उर्दू बाजार निवासी विक्की राजपाल के रूप में हुई है। उसे सबौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में चोरी और रंगदारी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। यह मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हाल के दिनों में एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की रकम नहीं […]