February 19, 2026
वेजिटेबल ऑयल में मिलावट का भंडाफोड़, 5 हजार लीटर तेल जब्त दूसरे ब्रांड का लोगो लगाकर हो रही थी बिक्री, वर्कशॉप सील || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरहाट में वेजिटेबल ऑयल में मिलावट कर उसे दूसरे नामी ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 5,000 लीटर तेल जब्त करते हुए संबंधित वर्कशॉप को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कजरैली थाना को सूचना मिली थी कि तेतरहाट स्थित एक वर्कशॉप में खुले तेल में मिलावट कर उसे नामी कंपनियों के ब्रांडेड पैकेट में भरकर बाजार में खपाया जा रहा है। यह भी बताया गया कि तेल को होलसेल बाजारों के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बेचा जा रहा था। सूचना मिलते ही नाथनगर के एमओ अभिजीत […]