November 15, 2025
66.8 मीट्रिक टन धान की खरीद शुरू ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : विभागीय निर्देशों के तहत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में आज 15 नवंबर 2025 से धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी क्रम में भागलपुर जिले में कोड़ान्डाडोराडीह पैक्स, प्रखंड शाहकुंड सहित कुल 11 पैक्सों में धान की खरीददारी शुरू हुई। पहले दिन 12 किसानों से कुल 66.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। प्रशासनिक स्तर पर किसानों को सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान करने के लिए सभी पैक्सों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। आगे भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया जारी रहेगी। DESK2025