February 20, 2026
भागलपुर समाहरणालय में जनता दरबार, 70 से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी स्वयं उपस्थित रहे और फरियादियों की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार में आए 70 से अधिक मामलों का मौके पर ही निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से अब प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी नियमित रूप से शिकायतों की सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. चौधरी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए […]