November 9, 2025
9 नवंबर के अपराह्न 6 बजे से 11 नवंबर को मतदान समाप्ति तक भागलपुर में रहेगा निषेधाज्ञा लागू ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया निषेधाज्ञा भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा भागलपुर जिलांतर्गत 152- बिहपुर, 153- गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155- कहलगांव, 156- भागलपुर, 157- सुलतानगंज एवं 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में द्वितीय चरण के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025 को 07 बजे पूर्वा से 06 बजे अप तक मतदान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता संपूर्ण भागलपुर जिला में प्रभावी है। मतदान दिवस को विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने देने तथा लोक शांति बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश पारित किया जाना यथोचित प्रतीत होता है। अतः उपरोक्त […]