October 16, 2025
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने सुल्तानगंज थाने का किया औचक निरीक्षण ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर। आगामी दीपावली, काली पूजा, छठ महापर्व तथा 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने गुरुवार को सुल्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में विधि-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस बल को सतर्क रहने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, नियमित गश्ती बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसएसपी ने थाना के गुंडा पंजी समेत अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया। उन्होंने […]