February 20, 2026
डीजे संचालक की पिटाई के बाद मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे। लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराया के रूप में 1500 रुपये बकाया थे। करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे तो आरोपी ने भुगतान से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपित ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद […]