February 5, 2026
अपहृत महिला बरामद, अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । 30 जनवरी 2026 को वादी द्वारा कदवा थाना को आवेदन दिया गया कि इनकी पत्नी को सौरभ कुमार के द्वारा बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या- 12/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को नवगछिया जीरोमाईल से बरामद किया गया। साथ ही कांड में संलिप्त अभियुक्त कदवा थाना क्षेत्र के बगड़ी टोला, कदवा निवासी सौरभ कुमार उर्फ चिकना पिता राजाराम मंडल को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha