March 17, 2026
नवगछिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 दिन के मासूम की हत्या, आरोपी दंपति गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 15 दिन के नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, काजल देवी अपने नवजात बेटे के साथ मायके आई हुई थीं। मंगलवार की सुबह घर के अन्य सदस्य छत पर मौजूद थे, जबकि मासूम कमरे में अकेला सो रहा था। इसी बीच बच्चों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी जयहिंद पासवान विवाद […]