September 3, 2025
आवारा कुत्तों का हमदर्द : सौरभ बनर्जी ने जीवन कुत्तों की सेवा को किया समर्पित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता दुनिया का सबसे अनूठा बंधन माना जाता है। इसी बंधन का सम्मान करने और लोगों को कुत्तों को गोद लेने व उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है कि कुत्तों को भी रहने के लिए सही वातावरण और खान-पान की सुविधा मिलनी चाहिए। भारत में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हुआ है। इसी बीच भागलपुर के मशाकचक स्थित सतीश चंद्र लेन के निवासी सौरभ बनर्जी उर्फ बाबई दादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। सौरभ बनर्जी पिछले चार दशक से आवारा कुत्तों की […]