Tag Archives: Abhawip ka

Noimg

अभाविप का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना – अनुज चौरसिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया की ओर से बचे हुए भोजन को संग्रह कर कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभाविप भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग करना है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अभाविप कार्यकर्ता नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में भोज–समारोहों से बचा हुआ भोजन संग्रह कर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे भोजन बर्बाद न हो और इसका सही उपयोग हो सके। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जब भी कार्यकर्ता सेवा बस्ती में भोजन वितरण करने जाते […]

Noimg

अभाविप का 77वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, नवगछिया जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया नगर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में झंडोत्तोलन, संगोष्ठी, वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवगछिया नगर में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय कोचिंग परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इसके उपरांत संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह ने अभाविप के जीवनकाल पर विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज और एसएफडी प्रांत सह संयोजक कुसुम कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में गोपालपुर नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण सह संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में […]

Noimg

अभाविप का वार्षिक प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर ईकाई द्वारा वार्षिक प्रखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जेपी कॉलेज नारायणपुर के मैदान में किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6ठी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लगभग 2355 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित कुमार यादव ने कहा कि इससे शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं का लगाव बढ़ेगा, बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे। अभाविप के कुंदन राज पोद्दार ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड के प्रत्येक स्कूल व कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राएं शामिल थे। स्कूल, कोचिंग के संचालकों की अहम भूमिका रहीं। परीक्षा का परिणाम 6 दिसंबर 2024 को जेपी कॉलेज नारायणपुर में प्रकाशित किया जाएगा। मौके पर संजीव नागर, पंकज कुमार, प्रसेनजीत, ब्रजेश, हेमंत, मोनू कुमार आदि […]